भारत सरकार के गूगल और एप्पल के ऐप स्टोर से टिक-टॉक को हटाने की मांग के बाद गूगल के प्ले स्टोर पर टिक-टॉक डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है.
सोमवार को टिक-टॉक पर प्रतिबंध को लेकर एक याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वो इस मामले पर 22 अप्रैल को सुनवाई करेगा क्योंकि मद्रास हाई कोर्ट में इस पर सुनवाई हो रही है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट इस पर बाद में सुनवाई करेगा.
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के इसी दौरान ऐप को लेकर मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने से इनकार भी कर दिया था.
मद्रास हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से चीन के इस वीडियो मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था. अदालत ने कहा था कि यह युवाओं के भविष्य और बच्चों के दिमाग को ख़राब कर रहा है.
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के ख़िलाफ़ मंगलवार को आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने सत्ती को नोटिस जारी कर उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.
सत्ती ने 13 अप्रैल को सोलन में राहुल गांधी और उनके परिवार को चोर कहा था.
उन्होंने यह भी कहा था कि गांधी परिवार के सदस्य, जैसे सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं और इसलिए राहुल इस स्थिति में नहीं हैं कि दूसरे पर टिप्पणी करें.
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के ख़िलाफ़ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक एफ़आईआर दर्ज की गई है.
सिद्धू ने कटिहार में एक चुनवी सभा में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी को हराना है तो सभी मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट करना पड़ेगा.
उन्होंने यह भी कहा था कि 'ये बीजेपी वाले लोग आपको बांटने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप एकजुट रहे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकेगा.'
इससे पहले विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत, सपा नेता आज़म ख़ान, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और बीएसपी सुप्रीमों मायावती पर कार्रवाई करते हुए इनके चुनाव प्रचार पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा चुका है.
इनकम टैक्स विभाग ने डीएमके की राज्य सभा सांसद और लोकसभा चुनावों में थुटूकुडी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर छापा मारा है.
हालांकि इस खोजबीन में वहां कुछ भी नहीं मिला और तलाशी अभियान को ख़त्म कर दिया गया.
कनिमोझी थुटूकुडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं जहां उनके ख़िलाफ़ बीजेपी के राज्य अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराराजन खड़े हैं. इस सीट के लिए मतदान 18 अप्रैल को होना है.
अमरीका के एक स्थानीय समाचार पत्र कैपटल गज़ट ने अपने न्यूज़ रूम में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी की घटना के कवरेज के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार जीता है.
सोमवार को मैरीलैंड में कैपिटल गज़ट को जब अमरीकी पत्रकारिता का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने का पता चला तो भी उसने कोई जश्न नहीं मनाया.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित तफ्तीश के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल को भी पुलित्ज़र मिला.
ऐनापोलिस में कैपिटल गज़ट ने अमरीकी इतिहास में पत्रकारों पर सबसे घातक हमलों में से एक के मामले में अपने कवरेज और साहस के लिए विशेष पुलित्ज़र पुरस्कार जीता.
No comments:
Post a Comment